Category Archives:  Entertainment

जब फिल्मो के लिए इन अभिनेताओं ने कराया न्यूड शूट, आमिर खान पर मचा था बवाल

Feb 10 2021

Posted By:  Sunny

हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्मे बन चुकी है, जिनमे टॉप एक्टर्स ने न्यूड सीन दिए है | लेकिन बॉलीवुड की बात करे तो ऐसी बहुत ही कम फिल्मे है, जिनमे एक्टर्स ने न्यूड सीन दिए हो | बॉलीवुड में न्यूड सीन देना काफी मुश्किल काम है, क्योंकि कई बार विवाद होने का डर होता है | तो कई बार एक्टर अपनी इमेज को लेकर भी परेशान रहते है | लेकिन ऐसे भी कई अभिनेता है, जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और बेझिझक फिल्म के लिए न्यूड सीन दिए | आज हम आपको उन्ही कलाकारों से मिलवाने जा रहे है |


जॉन अब्राहम


साल 2009 में कबीर खान निर्देशित फिल्म 'न्यूयॉर्क' में जॉन अब्राहम नजर आये थे | फिल्म में उन्होंने एक न्यूड सीन दिया था, जिसमे उन्हें जेल में प्रताड़ित किया जाता है | ये सीन काफी चर्चा में रहा था |

आमिर खान


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपनी फिल्म 'PK' में न्यूड सीन दिया | फिल्म के पोस्टर के लिए ये शूट किया था, पोस्टर में उन्होंने रेडियो से अपने प्राइवेट पार्ट को ढंका था | बता दे इसे लेकर खूब विवाद हुआ था |



रणवीर सिंह


अपने अजीब फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह भी न्यूड फोटोशूट करा चुके है | एक फोटो में वे बाथटब में बच्चे की तरह लेटे नजर आये थे |

मिलिंद सोमन


एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे है | 90 के दशक में उन्होंने मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड फोटोशूट से तहलका मचा दिया था | इसके अलावा हाल ही में उन्होंने गोवा के बीच पर न्यूड होकर दौड़ लगते हुए की तस्वीर शेयर की थी |

नील नितिन मुकेश


साल 2009 में नील नितिन मुकेश की फिल्म आयी थी 'जेल' | वैसे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल तो नहीं दिखा सकी, लेकिन फिल्म में नील का न्यूड सीन चर्चा में रहा था |

रणबीर कपूर


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी डेब्यू मूवी 'सांवरिया' में ही न्यूड सीन दे दिया था | इसके बाद 2018 में आयी फिल्म 'संजू' में भी उन्होंने न्यूड सीन दिया था |

राजकुमार राव


बेहतरीन एक्टर राजकुमार राव की 2012 में फिल्म आयी थी, 'शाहिद' | फिल्म में राजकुमार ने वकील का किरदार निभाया था | इस फिल्म में उन्होंने न्यूड सीन दिया था, जहाँ उन्हें जेल में रखा जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर